छत्तीसगढ़

एक और सटोरिया पर कार्यवाही, पुलिस ने नकदी के साथ पकड़ा

Nil dhankar
5 April 2022 9:59 AM IST
एक और सटोरिया पर कार्यवाही, पुलिस ने नकदी के साथ पकड़ा
x

धमतरी। पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर द्वारा जुआ,सट्टा पट्टी लिखने वालों/ संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गये हैं। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जी.सी.पति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अर्जुनी गगन वाजपेई द्वारा अर्जुनी क्षेत्र के ग्राम सांकरा में एक आरोपी द्वारा सट्टा पट्टी लिख रहे है,की सूचना पर थाना प्रभारी अर्जुनी एवं टीम द्वारा तत्काल मौक पर रवाना होकर ग्राम में सांकरा जाकर चारों ओर से घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये जिसमें

आरोपी का नाम - दिनेश सोनवानी पिता भीखू राम सोनवानी उम्र 32 वर्ष साकीन सांकरा।

जप्त सामान- 1 नग सट्टा पटटी 1 डाट पेन , नगदी रकम 1030/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना अर्जुनी द्वारा धारा 4(क)जुआ एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।

Next Story