
रायपुर। प्रो. के.पी. यादव मैट्स यूनिवर्सिटी रायपुर के नये कुलपति नियुक्त किये गये हैं। गुरुवार को उन्होंने पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व वे संगम विश्वविद्यालय भीलवाड़ा, राजस्थान के कुलपति थे। प्रो. यादव राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक), अखिल भारतीय तनकीकी शिक्षा परिषद, एआईसीटीई (भारत सरकार), आईसीएआर, बार काउंसिल ऑफ इंडिया तथा लोक सेवा आयोग की विशेषज्ञ समिति के सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएँ देते रहे हैं। उन्होंने कम्प्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, पर्यावरण के क्षेत्र में अब तक 17 किताबें लिखी हैं तथा राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 140 से भी ज्यादा शोध पत्र प्रकाशित व प्रस्तुत किये हैं। उन्हें 11 पेटेंट व कॉपीराइट प्राप्त हुए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





