छत्तीसगढ़

प्रियंका गांधी ने जगदलपुर में झीरम घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Nilmani Pal
13 April 2023 9:37 AM GMT
प्रियंका गांधी ने जगदलपुर में झीरम घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
x
रायपुर। प्रियंका गांधी ने जगदलपुर में झीरम घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. बता दें कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बस्तर पहुंचकर सबसे पहले मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कीं। जगदलपुर के लाल बाग मैदान में 'भरोसे का सम्मेलन' कार्यक्रम में पहुंच गई हैं। प्रियंका दिल्ली से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ सीधे जगदलपुर पहुंची हैं। एयरपोर्ट के बाहर कांग्रेस नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रियंका गांधी ने साथ मिलकर 128 करोड़ 99 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण किया है। कुल 49 विकास कार्यों जिसमें 62 करोड़ 29 लाख 47 हजार के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण और 66 करोड़ 70 लाख से अधिक राशि के 34 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

प्रियंका के दौरे को लेकर PCC चीफ मोहन मरकाम और आबकारी मंत्री कवासी लखमा पूरी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कार्यक्रम में नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया, शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह टेकाम, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, समेत कैबिनेट के ज्यादातर मंत्री और पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद हैं।


Next Story