छत्तीसगढ़
कल छत्तीसगढ़ में प्रियंका गांधी, विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय नेताओं का लगातार दौरा
jantaserishta.com
20 Sept 2023 9:39 PM IST

x
रायपुर. कांग्रेस ने भिलाई के जयंती स्टेडियम में गुरुवार को महिला समृद्धि सम्मेलन का आयोजन रखा है, जिसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शामिल होंगी. वो भिलाई में बड़ी चुनावी सभा भी करेंगी. यहां लाखों महिलाओं की भीड़ जुटाने की तैयारी चल रही है. इसके लिए कांग्रेस के सीनियर और जूनियर नेताओं को भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया है.
इस बार के विधानसभा चुनाव में पुरुषों के मुकाबले में महिला वोटर्स की संख्या ज्यादा है. इसी को ध्यान में रखकर भिलाई में महिला समृद्धि सम्मेलन कराया जा रहा है. प्रियंका गांधी भिलाई में महिला वोटर्स को लेकर बड़ा एलान भी कर सकती हैं.
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होने में महज ढाई महीने ही शेष बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस की बड़ी चुनावी सभाएं होने वाली हैं. अब चौथी बार बलौदाबाजार में भरोसे का सम्मेलन कराने की तैयारी चल रही है. जल्द ही इसे लेकर कार्यक्रम तय होगा.
Tagsछत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावप्रियंका गांधीकांग्रेसChhattisgarh Assembly ElectionsPriyanka GandhiCongress
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





