छत्तीसगढ़

4 अक्टूबर को कांकेर आ रही प्रियंका गांधी

Nil dhankar
22 Sept 2023 6:36 PM IST
4 अक्टूबर को कांकेर आ रही प्रियंका गांधी
x

कांकेर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जहां एक ओर कांग्रेस अपनी पार्टी को मजबूत करने की तैयारी में जुटी हुई है। वहीं दूसरी ओर पांच सालों से सूखा कांट रही भाजपा सत्ता वापसी के लिए छटपटा रही है। इन सबके बीच चुनावी साल लगातार केंद्रीय मंत्रियों को प्रदेश दौरा जारी है। इसी बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर छत्तीसगढ़ दौर पर आ रही है।

जानकारी के अनुसार, 4 अक्टूबर को प्रियंका गांधी कांकेर का दौरा करेंगी। इस दौरान वे कांकेर में पंचायती राज सम्मेलन में शामिल होगी। आपको बता दें कि इससे पहले प्रियंका गांधी 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ आई थी। इस दौरान वे भिलाई के महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल हुई थी।

Next Story