प्रियंका गांधी ने भूपेश बघेल को किया कॉल, सीएम ने मेदांता अस्पताल को भेजी 16 टन ऑक्सीजन, देखें तस्वीरें

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) लगातार लोगों को डरा रहा है. शहर में ऑक्सीजन की कमी (Oxygen Crisis) से लगातार मरीज जूझ रहे हैं. ऑक्सीजन हासिल करने के लिए घंटों लाइनें लगी हुई हैं. इस बीच कांग्रेस महासचिव ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल से टेलीफोन के माध्यम से बात की है.
भूपेश बघेल ने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी है. भूपेश बघेल ने लिखा- श्रीमती प्रियंका गांधी जी द्वारा फोन पर सूचना मिलने के उपरांत लखनऊ में कोरोना के मरीज़ों के उपचार में ऑक्सीजन की भारी कमी को देखते हुए आज लखनऊ के मेदांता अस्पताल की ऑक्सीजन आपूर्ति के लिये एक टैंकर ऑक्सीजन की तत्काल व्यवस्था कर उसे लखनऊ के लिये रवाना कर दिया है।
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel sends a tanker, carrying 16 tons of Oxygen, for Medanta Hospital, Lucknow that is facing Oxygen shortage. The step has been taken upon a request by Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra,over telephone: Chhattisgarh Chief Minister's Office pic.twitter.com/Jn6BdXnvOe
— ANI (@ANI) April 25, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





