छत्तीसगढ़
सुसाइड केस को निजी अस्पताल ने छुपाया, वार्ड बॉय ने कर दिया लीक
Nil dhankar
24 April 2024 3:55 PM IST

x
छग
दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित आरोग्य हॉस्पिटल में जहर खुरानी का मामला सामने आया है, जिसमें एक किशोरी की जान चली गई है। मोहन नगर पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। दुर्ग के आरोग्य हॉस्पिटल की लापरवाही का एक मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार कापा राजनांदगांव डोंगरगांव निवासी किशोरी रेणुका साहू ने किसी बात पर जहर खा लिया था।
जिसके बाद उसे उपचार के लिए आरोग्य हॉस्पिटल में 5 अप्रैल से भर्ती कराया गया था। जिसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन ने नजदीकी थाने में न देकर लापरवाही दिखाते हुए उस किशोरी का इलाज जारी रखा। मिली जानकारी के अनुसार हॉस्पिटल के एक वार्ड बॉय ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। मामले में मोहन पुलिस शून्य में एफआईआर दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
Next Story





