छत्तीसगढ़

जेल प्रहरियों को चकमा देकर हॉस्पिटल से कैदी फरार, इस संगीन मामले का है आरोपी

jantaserishta.com
24 March 2026 2:33 PM IST
जेल प्रहरियों को चकमा देकर हॉस्पिटल से कैदी फरार, इस संगीन मामले का है आरोपी
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: राजधानी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी जेल प्रहरियों को चमका देकर फरार हो गया। कैदी का नाम साहेब कुमार ताती है। उसे इलाज के लिए जेल प्रहरियों ने मेकाहारा अस्पताल लाया था, इस दौरान वह मौका देखकर हथकड़ी समेत फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक सजायाफ्ता कैदी साहेब कुमार ताती मूलतः बिहार राज्य का निवासी है। आरोपी तीन वर्ष पहले गोबरानवापारा थाना में हत्या के प्रयास के अपराध में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद था। आरोपी को मेकाहारा अस्पताल इलाज कराने के लिए लाया गया था। इसी बीच मौका देखते ही पुलिस जवानों को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया।
मौदहापारा थाना प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि सजायाफ्ता कैदी के फरार होने की सूचना मिली है। आरोपी को अस्पताल में इलाज कराने के लिए लाया गया था। इसी बीच चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी की तलाश की जा रही है। बता दें कि केंद्रीय जेल के सजायाफ्ता कैदी या फिर विचाराधीन कैदी के फरार होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी जेल कर्मचारियों की चूक से कई कैदी फरार हो चुके हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story