छत्तीसगढ़

कैदी ने काटी गले की नस, सेंट्रल जेल में मचा हड़कंप

Nilmani Pal
3 March 2022 10:40 AM GMT
कैदी ने काटी गले की नस, सेंट्रल जेल में मचा हड़कंप
x
छग न्यूज़

दुर्ग। दुर्ग केंद्रीय जेल में एक कैदी ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। मौके पर मौजूद पुलिस ने कैदी को ऱोका उसके गले की नस भी काटी हुई मिली जिसे फौरन गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। आरोपी राजेश थापा 2015 से केंद्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध था।

पार्षद की गाड़ी ने मारी ठोकर - भिलाई के ठगड़ाबांधा रेलवे ब्रिज पर सड़क हादसा हो गया। हादसे में रिसाली नगर निगम के पार्षद की गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी है। बाइक पर दो युवक सवार थे जिसमें से एक युवक की ब्रिज के नीचे गिर कर मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे अस्पताल में किया एडमिट गया। पार्षद का नाम सनिर साहू बताया जा रहा है। घटना जेल तिराहा ब्रिज की है। मामला दुर्ग के पद्मनाभपुर चौकी क्षेत्र का है.

Next Story