छत्तीसगढ़

कैदी ने जेल में किया सुसाइड, फंदे पर लटकी मिली लाश

Admin2
10 April 2021 3:42 PM IST
कैदी ने जेल में किया सुसाइड, फंदे पर लटकी मिली लाश
x
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर

रायगढ़ जिले के सारंगढ़ उप जेल के भीतर एक कैदी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. खबर के बाद से जेल और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. खुदकुशी करने वाला विचाराधीन बंदी था. मामले की तफ्तीश जारी है. सारंगढ़ उप जेल में फंदे पर लटकी मिली लाश के बाद से जेल में दहशत का माहौल है. मामले की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पहर पहुंचे हैं. परिजनों ने खबर के बाद हत्या की आशंका जताई है. विचाराधीन बंदी दीपक मराठा सरिया का निवासी था. साल भर पहले पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल भेजा गया था.

Next Story