छत्तीसगढ़

अस्पताल में बंदी पर हमला, सिर में आई गंभीर चोट

Nil dhankar
4 Nov 2022 10:20 AM IST
अस्पताल में बंदी पर हमला, सिर में आई गंभीर चोट
x

बिलासपुर। सेंट्रल जेल में बंदी पर जानलेवा हुए हमले के बाद उसे सिम्स में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों ने उसके चेहरे व सिर पर 22 टांके लगाए। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी बंदी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। सरकंडा बंधवापारा बंसोड़ मोहल्ला निवासी विष्णु वंशकार पिता शिवप्रसाद (23) मारपीट के आरोप में 2 नवंबर से जेल में बंद है। वह अन्य लोगों के साथ स्वास्थ्य परीक्षण कराने जेल अस्पताल आया था।

उसी समय जेल में छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के मामले में बंद सिरगिट्‌टी गणेश नगर चुचुहियापारा शेख अजहर उर्फ अज्जु (26)आया। उसका विष्णु के साथ पुराना विवाद थी। आते ही वह गाली-गलौज करने लगा और अपने साथ छिपाकर लाए टीने के टुकड़े से उसपर हमला कर दिया। वह चेहरे व सिर पर वार किया। इससे विष्णु लहुलुहान हो गया। वहां मौजूद दूसरे बंदियों ने बीच बचाव किया। इसके बाद जेल अस्पताल में ही प्राथमिक इलाज किया गया लेकिन हालत को देखते हुए जेल प्रशासन ने उसे सिम्स रेफर कर दिया।


Next Story