
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल से गुरुवार दोपहर दिनदहाड़े एक कैदी के फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। फरार कैदी का नाम चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू बताया जा रहा है, जो मथुरा (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। वह एनडीपीएस एक्ट (नारकोटिक्स ड्रग्स एंड सायकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट) के तहत 15 साल का सश्रम कारावास काट रहा था। फरारी के बाद पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे जेल प्रशासन की ओर से 5 कैदियों को काम के लिए जेल परिसर से बाहर भेजा गया था। इन्हीं कैदियों में चंद्रवीर उर्फ पिंटू भी शामिल था। इसी दौरान उसने मौजूद जेल प्रहरियों को चकमा दिया और फरार हो गया।
तस्वीर आई सामने
फरारी के बाद पुलिस और जेल प्रशासन ने कैदी की तस्वीर सार्वजनिक कर दी है, ताकि उसकी पहचान कर उसे पकड़ने में आसानी हो। तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में पोस्टर और अलर्ट जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार, चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू को नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में दोषी ठहराया गया था। अदालत ने उसे 15 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। वर्तमान में वह रायपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था।
पुलिस ने शुरू की तलाश
कैदी के फरार होते ही रायपुर पुलिस और जेल प्रशासन ने संयुक्त रूप से तलाश अभियान शुरू कर दिया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शहर की अन्य सीमाओं पर नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही है। पुलिस को शक है कि आरोपी फरारी के बाद अपने गृह नगर मथुरा या आसपास के किसी इलाके की ओर भागने की कोशिश कर सकता है।
जेल प्रशासन पर उठ रहे सवाल
सेंट्रल जेल से इस तरह दिनदहाड़े कैदी के फरार होने से जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, मामले में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की संभावना है। उच्चाधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।
स्थानीय लोगों से अपील
पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि अगर फरार कैदी के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत निकटतम थाने को सूचित करें। साथ ही पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि फरार कैदी के संपर्क में आने की कोशिश न करें, बल्कि सीधे पुलिस को सूचना दें।
Tagsरायपुर सेंट्रल जेलकैदी फरारचंद्रवीर उर्फ पिंटूएनडीपीएस एक्टमथुरा उत्तर प्रदेशरायपुर पुलिसजेल प्रशासनजेल सुरक्षा लापरवाहीकैदी की तस्वीररायपुर अपराध समाचारRaipur Central Jailprisoner abscondedChandraveer alias PintuNDPS ActMathura Uttar PradeshRaipur PoliceJail AdministrationJail Security NegligencePrisoner's PhotoRaipur Crime News
Next Story





