छत्तीसगढ़
प्रिंसिपल निकली कोरोना पॉजिटिव, 187 बच्चों का लिया गया सैंपल
Nil dhankar
4 Dec 2021 1:13 PM IST

x
छग न्यूज़
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कोरोना की फिर से दस्तक हुई है। यहां निजी स्कूल की प्रिंसिपल संक्रमित पाई गई है। वहीं 15 साल की एक छात्रा भी पॉजिटिव पाई गई है। बता दें कि 187 बच्चों का सैंपल लिया गया था। संक्रमित की पुष्टि के बाद प्रशासन ने निजी स्कूल को बंद कर दिया है।
बता दें कि कल प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 28 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी. और 35 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वही राज्य में कोरोना संक्रमित एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है.
Next Story





