प्रमुख सचिव ने माटीकला व हाथकरघा के कार्यों का किया अवलोकन

रायपुर। ग्रामोद्योग, स्कूल शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा के प्रमुख सचिव एवं छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आलोक शुक्ला ने आज धमतरी जिले के प्रवास के दौरान कुरूद विकासखण्ड में मल्टीयूटिलिटी सेंटर चटौद, नारी सहित कुरूद का दौरान कर महिला स्व-सहायता समूहों के द्वारा किए जा रहे सृजनात्मक एवं आयमूलक कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं के कार्यों की सराहना की। उन्होंने चटौद के मल्टीयूटिलिटी सेंटर में सी-मार्ट का अवलोकन किया।
महिलाओं द्वारा जैविक खाद से उत्पादित सब्जी-भाजी और उनके द्वारा तैयार की गई खाद्यान्न सामग्री तथा मृदाशिल्प का बारीकी से अवलोकन किया। ग्राम नारी के मल्टीयूटिलिटी सेंटर में हाथकरघा और मिट्टी से बनाई जा रही दैनिक उपयोग एवं साज-सज्जा की सामग्रियों का प्रमुख सचिव ने अवलोकन कर समूह की महिलाओं के लगन और मेहनत की सराहना की। प्रमुख सचिव ने इस मौके पर महिलाओं से उनकी आयमूलक गतिविधियों के संचालन विक्रय एवं लाभ आदि के बारे में भी जानकारी ली।
