छत्तीसगढ़

प्रधान पाठक पकड़ा गया, गंदे काम को अंजाम देने रविवार को पहुंचा था स्कूल

Nil dhankar
26 Dec 2022 1:31 PM IST
प्रधान पाठक पकड़ा गया, गंदे काम को अंजाम देने रविवार को पहुंचा था स्कूल
x
छग

रायगढ़। जिले के बरमकेला-सरिया में प्रधान पाठक छात्राओं के साथ बूरी हरकत करते पकड़ा गया। यह घटना सरिया थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत तोरा शासकीय प्राथमिक शाला की बताई जा रही है। प्रधान पाठक ने छात्राओं पर गन्दी हरकत की तो ग्रामीणों ने शिक्षक का वीडिओ बना लिया। मामला सरिया थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक रविवार को स्कूली छात्रा को स्कूल बुलाकर गन्दी हरकत कर रहा था, उसी समय ग्रामीणों ने शिक्षक का वीडिओ बना लिया। आक्रोषित ग्रामीणों ने शिक्षक को बंधक बनाकर पुलिस को सूचित किया। जिससे देर रात किरण गुप्ता थाना प्रभारी सरिया समेत एडिसनल एसपी सारंगढ़ ने पहुँच कर मामले को शांत कराकर आरोपी को गिरफ्त मे लेकर मामले कि जाँच मे जुटी हुई है। आक्रोषित ग्रामीण शिक्षक कि बर्खास्त कि मांग करते हुए उचित कार्यवाई कि मांग कर रहे हैँ।


Next Story