छत्तीसगढ़

प्रिंसिपल ने भारत का विवादित नक्शा बनाया था, FIR दर्ज

Nil dhankar
19 Sept 2025 5:00 PM IST
प्रिंसिपल ने भारत का विवादित नक्शा बनाया था, FIR दर्ज
x
छग

अंबिकापुर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां होलीक्रास वुमेन्स कॉलेज के प्रिंसिपल पर मामला दर्ज की गई है। मामला भारत के नक्शे से जुड़ा हुआ है। ​जिसमें पीओके को भारत से अलग दिखाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां होलीक्रास वुमेन्स कॉलेज की प्रिंसिपल शांता जोसफ ने भारत का विवादित नक्शा बनाया था। उन्होंने भारत के नक्शा में पीओके को अलग दिखाया था। जिसके बाद नक्शे को सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया था।

मामला सामने आने के बाद BJP नेता कैलाश मिश्रा ने इसकी शिकायत थाने में की थी। इसके बाद गांधीनगर पुलिस ने प्रिंसिपल समेत कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

Next Story