छत्तीसगढ़

प्राचार्य ने 2 स्टूडेंट्स को पीटा, FIR दर्ज

Nil dhankar
3 Feb 2023 3:15 PM IST
प्राचार्य ने 2 स्टूडेंट्स को पीटा, FIR दर्ज
x
छग

जांजगीर। लंच ब्रेक के बाद देर से पहुंचने पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट स्कूल के प्राचार्य ने 2 छात्रों की पिटाई कर दी। अभिभावकों की शिकायत पर पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

घटना बलौदा के आत्मानंद स्कूल की है। दोपहर भोजन के लिए 2:30 बजे छुट्टी हुई। कक्षा नौवीं के छात्र प्रथम देवांगन और वैभव देवांगन को वापस कक्षा में पहुंचने में देर हो गई। इस बात की जानकारी मिलने पर प्राचार्य अनिल कुमार शर्मा ने दोनों छात्रों के साथ मारपीट कर दी। छुट्टी के बाद घर पहुंचे बच्चों ने अपने परिजनों को यह जानकारी दी। अभिभावकों ने इसकी शिकायत थाने में की जिसके बाद प्राचार्य शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Next Story