छत्तीसगढ़

प्राचार्य गिरफ्तार, छेड़खानी मामले में था फरार

Nilmani Pal
5 May 2022 12:00 PM GMT
प्राचार्य गिरफ्तार, छेड़खानी मामले में था फरार
x

सूरजपुर। छेड़छाड मामले में फरार प्राचार्य को झिलमिली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी सूरजपुर रामकृष्ण साहू ने जिले का कार्यभार संभालने के बाद थाना-चौकी प्रभारियों को आपराधिक प्रकरण में फरार आरोपियों की पतासाजी करते हुए जल्द से जल्द गिरफ्तार करने कड़े निर्देश दिए थे।

छात्रा के साथ छेड़खानी मामले में चन्द्रमेढ़ा स्कूल के प्राचार्य अरूण पाण्डेय के विरूद्व थाना झिलमिली में धारा 354(क)(1)(2), 509 भादवि व 3(2)(व्ही)(आई) एससीएसटी एक्ट का मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद से ही आरोपी प्राचार्य फरार था। ASP हरीश राठौर के नेतृत्व में गुरूवार को थाना झिलमिली की पुलिस ने फरार प्राचार्य को जरही में घेराबंदी कर पकड़ा और विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक ने 5 हजार रूपये ईनाम भी रखा गया था।

Next Story