छत्तीसगढ़
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगार, उद्योगों को मिलेगी नई गति: बृजमोहन अग्रवाल
Shantanu Roy
19 Jun 2026 10:25 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल आज क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय द्वारा एम्स हॉस्पिटल ऑडिटोरियम में आयोजित "प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना" कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी विज्ञान भवन, नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और देशभर के 15 लाख से अधिक हितग्राहियों को लगभग 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की। इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के युवाओं को रोजगार, कौशल और सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने के लिए लगातार ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ उद्योगों को भी नए रोजगार सृजन के लिए प्रोत्साहित करती है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए 99,446 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। योजना के तहत पहली बार रोजगार प्राप्त करने वाले युवाओं को 15,000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी, वहीं नए रोजगार सृजित करने वाले प्रतिष्ठानों को प्रत्येक पात्र कर्मचारी पर प्रति माह 3,000 रुपये तक का प्रोत्साहन मिलेगा। इससे उद्योगों पर रोजगार सृजन का वित्तीय भार कम होगा और अधिक से अधिक युवाओं को औपचारिक रोजगार उपलब्ध होगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस योजना की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश में तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के अनेक उत्कृष्ट संस्थान हैं, जहां से हर वर्ष बड़ी संख्या में प्रशिक्षित युवा निकलते हैं। यदि उद्योग जगत इस योजना का व्यापक रूप से लाभ उठाए तो हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। होटल, स्वास्थ्य सेवाएं, विनिर्माण, खनन, सीमेंट, स्टील तथा सेवा क्षेत्र में रोजगार की नई संभावनाएं विकसित होंगी।
उन्होंने विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि नक्सलवाद के प्रभाव से मुक्त हो रहे क्षेत्रों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का यह एक सुनहरा अवसर है। उद्योगों एवं खनन क्षेत्रों में स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है, जिससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन से आग्रह किया कि राज्य स्तर पर उद्योग जगत, विभिन्न विभागों और संस्थानों की संयुक्त बैठक आयोजित कर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रभावी क्रियान्वयन की रणनीति बनाई जाए, ताकि अधिकतम युवा इसका लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कई उद्योगों को प्रशिक्षित मानव संसाधन की आवश्यकता होती है और इस योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ अपने युवाओं को कौशलयुक्त बनाकर इस आवश्यकता को पूरा कर सकता है। इससे प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और उद्योगों को भी योग्य कार्यबल उपलब्ध होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, हिरण्यमय पंड्या, जयवदन इंगले, उद्योग एवं श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे। बृजमोहन अग्रवाल ने इस महत्वपूर्ण योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तथा सफल आयोजन के लिए क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय के अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





