छत्तीसगढ़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल निकालेंगें विजय संकल्प शंखनाद महारैली
Shantanu Roy
23 April 2024 2:50 PM GMT
![प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल निकालेंगें विजय संकल्प शंखनाद महारैली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल निकालेंगें विजय संकल्प शंखनाद महारैली](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/04/23/3685504-white-red-modern-breaking-news-instagram-post-7.webp)
x
छग
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय संकल्प शंखनाद महारैली 24 अप्रैल को सरगुजा में शुरू होगी। पीएम मोदी के साथ छग के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी सम्मिलित रहेंगें। इस जनसभा के लिए मैदान को भव्य रूप से सजाया गया है। तीन डोम पंडाल और एक मंच तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर एसपी कार्यालय के समीप तीन हेलीपैड बनाया गया है। पंडाल के पास भी एक हेलीपैड बनाया गया है। वहीं एक हेलीपेड पहले से ही बना हुआ है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का छत्तीसगढ़ प्रवास कार्यक्रम... pic.twitter.com/wNTHQFVN5a
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) April 23, 2024
वहीं सुरक्षा को लेकर जरूरी निर्देश दिए। जबकि सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने भी कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के लिए जवान तैनात किए गए हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर 12 विधानसभा का कलस्टर बनाया गया है। इसमें जांजगीर-चांपा लोकसभा के सभी आठ विधानसभा और रायगढ़ जिले के तीन विधानसभा और कोरबा जिले के एक विधानसभा शामिल है। सभी विधानसभा से लगभग दस-दस हजार कार्यकर्ता व आमजन की कार्यक्रम में भीड़ जुटाने का लक्ष्य है।
Delete Edit
![](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/04/23/3685516-untitled-16-copy.webp)
![](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/04/23/3685517-untitled-13-copy.webp)
![](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/04/23/3685515-untitled-15-copy.webp)
![](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/04/23/3685513-untitled-14-copy.webp)
![](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/04/23/3685516-untitled-16-copy.webp)
Tagsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीनरेंद्र मोदी शंखनाद महारैलीविजय संकल्प शंखनाद महारैलीसंकल्प शंखनाद महारैलीसरगुजा में पीएम मोदीपीएम मोदी का स्वागतPrime Minister Narendra ModiNarendra Modi Shankhnad MaharallyVijay Sankalp Shankhnad MaharallySankalp Shankhnad MaharallyPM Modi in SurgujaPM Modi welcomed
![Shantanu Roy Shantanu Roy](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Shantanu Roy
Next Story