छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे नए विधानसभा भवन, मुख्यमंत्री साय बोले- आज का ये दिन ऐतिहासिक

jantaserishta.com
1 Nov 2025 1:40 PM IST
प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे नए विधानसभा भवन, मुख्यमंत्री साय बोले- आज का ये दिन ऐतिहासिक
x

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ में हैं। वे राज्य के 25वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा ले रहे हैं। पीएम अपने कार्यक्रम के अनुसार सत्य साई अस्पताल पहुंचे थे, इसके बाद उन्होंने ब्रह्मकुमारीज प्रजापिता के कार्यक्रम में शिरकत की। इसके पश्चात उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवीन भवन का उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज का ये दिन ऐतिहासिक दिन है। आज का दिन छत्तीसगढ़ के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों विधानसभा के नए भवन का लोकार्पण हुआ है। हमारे प्रधानमंत्री देश को सर्वोच्च स्थान पहुंचने की कोशिश में लगे हुए हैं। देश उनके नेतृत्व में स्वर्णिम विकास कर रहा है। इस मौके पर सीएम ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि, आपने देश का मान और गौरव बढ़ाया है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया है लेकिन इसे संवारने का काम प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story