छत्तीसगढ़

जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रधानमंत्री मातृवंदना पंजीयन अभियान आयोजित

Shantanu Roy
30 Aug 2025 9:34 PM IST
जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रधानमंत्री मातृवंदना पंजीयन अभियान आयोजित
x
छग
Balod. बालोद। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एकीकृत बाल विकास परियोजना देवरी सेक्टर देवरी के सभी आंगनबाड़ी केंद्रो में प्रधानमंत्री मातृवंदना पंजीयन अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी गर्भवती, शिशुवती माताएं एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के बारे में जानकारी दी गई। प्रथम गर्भावस्था में 5000 रुपए की राशि दो किश्तों में देय होती है एवं द्वितीय संतान बालिका हेतु राशि 6000 एक मुस्त दी जाती है। पात्र हितग्राहियों का पंजीयन भी किया गया तथा इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं पोषण पर भी चर्चा की गई।
Next Story