छत्तीसगढ़

पुजारी भी मर्डर करता है, वकील की दलील पर बोले जज

Nilmani Pal
17 April 2025 11:57 AM IST
पुजारी भी मर्डर करता है, वकील की दलील पर बोले जज
x
छग

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में एक सुनवाई के दौरान CJ ने जमकर नाराजगी जताई। दरअसल, रतनपुर महामाया शक्तिपीठ के मंदिर परिसर स्थित कुंड में 23 कछुओं की मौत हो गई थी। इसी मुद्दे पर सुनवाई के दौरान सख्ती दिखाई गई।

सुनवाई के दौरान वकील ने पुजारी शब्द का जिक्र किया, तब चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा भड़क गए। उन्होंने कहा कि बार-बार पुजारी और लेडी कहकर बचाव मत करिए, मर्डर कोई भी कर सकता है। पवित्र स्थल को गंदा कर दिया है और आप उनका बचाव कर रहे हैं।

इस मामले में पुजारी की ओर से अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की गई है। जिसकी सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की बेंच में हुई। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सिन्हा ने सख्ती दिखाई है। कोर्ट ने राज्य सरकार के वकील से पूछा कि FIR सिर्फ पुजारी के खिलाफ ही क्यों दर्ज की गई, अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

इस पर बताया गया कि ठेकेदार आनंद जायसवाल के साथ ही मछुआरे अरुण और विष्णु धीवर के नाम पर भी FIR दर्ज है। जिस पर हाईकोर्ट ने आपत्ति जताते हुए कड़ी नाराजगी जाहिर की है। साथ ही याचिकाकर्ता के वकील से कहा कि इस मामले में सबकी भूमिका की जाएगी। पुजारी के वकील- नवरात्रि के पहले ट्रस्ट ने मंदिर के बगल वाले में सफाई का फैसला किया। वहां पर सफाई के लिए मछुआरों को ठेका दिया गया। सफाई के 2 दिन बाद मरे हुए कछुए पाए गए। इसके बाद फॉरेस्ट वालों ने हमारा बयान लिया और हम पर FIR कर दी। हमारे खिलाफ केस बन गया। ट्रायल कोर्ट से एंटीसिपेट्री बेल खारिज हुई है। इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं थी।


Next Story