छत्तीसगढ़

भिलाई के लिए गौरव: सुयश पांडे बने छत्तीसगढ़ के उप महाधिवक्ता

SHIDDHANT
9 Feb 2026 11:05 PM IST
भिलाई के लिए गौरव: सुयश पांडे बने छत्तीसगढ़ के उप महाधिवक्ता
x
दुर्ग।
Durg दुर्ग। भिलाई निवासी अधिवक्ता सुयश पांडे को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुप्रीम कोर्ट में उप महाधिवक्ता (Deputy Advocate General) नियुक्त किया गया है। वे अब सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ शासन का प्रतिनिधित्व करेंगे। सुयश पांडे ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, दुर्ग से प्राप्त की तथा विधि की शिक्षा हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, रायपुर से पूर्ण की। इसके पश्चात वे दिल्ली में स्थित सुप्रीम कोर्ट, उच्च न्यायालय, राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) एवं अन्य विधिक मंचों के समक्ष निरंतर विधि अभ्यास कर रहे हैं।
अपने विधि करियर के दौरान उन्होंने प्रारंभ में एक प्रतिष्ठित विधि फर्म में कार्य किया। इसके उपरांत उन्होंने भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (Additional Solicitor General of India) के साथ एसोसिएट एडवोकेट के रूप में सेवाएं दीं। इसके पश्चात वे ट्रस्ट लॉ एडवोकेट्स एंड सॉलिसिटर्स से जुड़कर वहाँ पार्टनर के रूप में कार्य कर रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वे सुप्रीम कोर्ट में भारत सरकार के पैनल अधिवक्ता के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। निजी विधि अभ्यास के साथ-साथ वे शासन से जुड़ी कुछ निगमों एवं संस्थानों के लिए भी न्यायालयों में पक्ष रखते रहे हैं।
इसके अतिरिक्त, वे G20 इंडिया 2023 के अंतर्गत आयोजित Y20 (यूथ-20) में Y20 ट्रैक चेयर के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।
सुयश पूर्व मैं रूस मैं आयोजित विश्व युवा सम्मेलन मैं भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं ।
सुयश डॉ. राजेश पांडे, पूर्व क्षेत्रीय अपर संचालक , उच्च शिक्षा विभाग, दुर्ग संभाग छत्तीसगढ़ शासन / प्राचार्य शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उतई के सुपुत्र हैं।
सुयश सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ शासन का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उनकी यह नियुक्ति न केवल भिलाई बल्कि संपूर्ण छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।
Next Story
null