छत्तीसगढ़

लाल टमाटर की कीमत 200 पार, अब मिठाई की दुकान में दिखा!

jantaserishta.com
4 Aug 2023 1:36 PM IST
लाल टमाटर की कीमत 200 पार, अब मिठाई की दुकान में दिखा!
x
टमाटर की कीमत को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है.
कोरबा: टमाटर की कीमत को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है. सब्जियों का राजा कहलाने वाला टमाटर 250 रुपये प्रति किलो के पार हो गया है. टमाटर की कीमत पिछले दो महीनों से लगातार बढ़ रही है. दो महीने के भीतर टमाटर की कीमत 15 रुपये से बढ़कर 250 रुपये के ऊपर पहुंच गए है. सिर्फ टमाटर ही नहीं हरी सब्जियों का हाल बेहाल है. सप्लाई सेवा बाधित होने के चलते जहां टमाटर और सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं तो वहीं आपके किचन का मेन कोर्स भी बजट से बाहर होता जा रहा है. दाल-चावल, आटा सब मंहगे हो गए है.
टमाटर आज मिठाई की दुकान तक पहुंच गया है. टमाटर को सड़ने से बचाने के लिए दुकानदार अब उसे अपनी फ्रिज के बगल में मिठाइयों के साथ रख रहे हैं. टमाटर के दाम आज इतने महंगे हो गए हैं कि उसकी तुलना महंगी मिठाइयों से भी होने लगी है. ऐसा ही कुछ नजारा कोरबा के दर्री इलाके में देखने को मिला, जहां टमाटर को सड़ने से बचाने के लिए कारोबारी उसे अपने फ्रीजर में मिठाइयों की तरह तरीजह देते हुए ट्रे पर सजा कर रखा है. कारोबारियों का कहना है कि टमाटर इतना महंगा हो गया है कि उसका नुकसान वे नहीं सह सकते. यही वजह उसे बचाने के लिए मिठाइयों की तरह फ्रीजर में रखा जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story