छत्तीसगढ़

8 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, सिविल लाइन पुलिस ने की कार्रवाई

Shantanu Roy
17 March 2022 3:48 PM GMT
8 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, सिविल लाइन पुलिस ने की कार्रवाई
x
छग

बिलासपुर। होली त्यौहार के मद्देनजर असामाजिक तत्वों पर सिविल लाइन पुलिस ने शांति भंग करने के आरोपी में 8 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही को अंजाम दिया है। सभी आरोपियों पर धारा 151 का अपराध दर्ज किया गया है। सीएसपी मंजूलता वाज ने बताया कि निर्देशों का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी देते चलें कि दो दिन पहले पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने बैठक कर अधिकारियों और शांति समिति के सदस्यों को शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया था। पुलिस कप्तान ने कहा कि हमें मिलजुलकर होली मनाने के अलावा शब-ए.बारात पर्व का स्वागत करना है। शांति व्यवस्था भंग करने वालों को कठोर कार्रवाई होगी।
इसी क्रम में सिविल लाइन पुलिस ने एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप के निर्देश पर शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई की गयी है। सीएसपी मंजूलता वाज ने बताया कि थानेदार की अगुवाई में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से आठ लोगों को शांति भंग करने के आरोप में पकड़ा गया है। सभी आठों आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक धारा 151 के तहत हिरासत में लिया गया।
पकड़े गए व्यक्ति
1) रवि बांधी पिता कल्याण बांधी 42 वर्ष निवासी मरी माई सिविल लाइन
2) गीनेश्वर केवट पिता सीता राम केवट उम्र 36 वर्ष निवासी रतनपुर
3) धर्मेंद्र उर्फ बंधु उर्फ कचरू सोनी पिता सोनी उम्र 55 वर्ष निवासी रिंगनवाड़ा सालिक राम सोनी निवासी बेलगहना
4- रितेश सोनवानी पिता सुरेश सोनवानी उम्र 20 वर्ष निवासी मंगला आजाद चौक
5- राजा रात्रे पिता रहस लाल रात्रे उम्र 22 वर्ष निवासी जरहाभाटा
6- विनोद कुमार साहू पिता पुसउ साहू उम्र 21 वर्ष निवासी भारत चौक तालापारा
7- चंदन साहू पिता गामा साहू उम्र 27 वर्ष निवासी मगरपारा
8- राज महाजन पिता राजू महाजन उम्र 19 वर्ष निवासी मरार गली तालापारा
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story