छत्तीसगढ़

बीजापुर में प्रेशर IED फटा, कई ग्रामीण घायल

Nil dhankar
30 May 2025 3:33 PM IST
बीजापुर में प्रेशर IED फटा, कई ग्रामीण घायल
x

बीजापुर. जिले में माओवादियों की कायराना करतूत सामने आई है. माओवादियों ने बड़ी घटना को अंजाम देने प्रेशर IED लगाए थे, जो ब्लास्ट होने से 3 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल ग्रामीणों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज जारी है.

मिली जानकारी के मुताबिक, दम्पाया, एर्रागुफा पारा के ग्रामीण पारिवारिक काम से बंदेपारा जा रहे थे. इस दौरान आज सुबह लगभग 08.30-09 बजे के आसपास माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED ब्लास्ट होने से ग्रामीणों के पैर एवं चेहरे में चोटें आई है.


Next Story