छत्तीसगढ़
कुनकुरी में सीएम भूपेश बघेल का प्रेसवार्ता, कहा - आई है प्रशासनिक कसावट
Nil dhankar
26 Jun 2022 11:24 AM IST

x
जशपुर। सीएम भूपेश बघेल ने कुनकुरी में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। सीएम बघेल ने कहा कि आज जशपुर विधानसभा का कार्यक्रम है, हम लगातार जनता से फीडबैक ले रहे हैं। कार्यों का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर बेहतर ढंग से हो रहा है। प्रशासनिक कसावट आई है।
किसानों को योजनाओं का लाभ मिला है। कृषि के प्रति रुझान बढ़ा है। किसानों में संपन्नता आई है, उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार काम हो रहा है। शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार के साथ ही जशपुर जिले में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही क्लाइमेट को देखकर फसल उगाने की ट्रेनिंग दी जा सकती है। संस्कृति को बचाने के लिए देवगुडी के संरक्षण और जीर्णोद्धार सभी ब्लॉक में करने की घोषणा की है।
Next Story





