छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस, डेढ़ लाख तक मुफ्त इलाज के बारे में दी अहम जानकारी
jantaserishta.com
23 May 2025 12:50 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अब आयुष्मान भारत योजना से जुड़े अस्पतालों में 7 दिन तक डेढ़ लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। इस योजना के अंतर्गत यदि किसी एक व्यक्ति को हादसे में चोट लगती है, तो उसे डेढ़ लाख तक का इलाज मिलेगा।
वहीं, यदि एक ही परिवार के दो लोग घायल होते हैं, तो तीन लाख और तीन लोग घायल होते हैं, तो साढ़े चार लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि आज यानी शुक्रवार से यह योजना लागू हो जाएगी।
इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं अस्पतालों में मिलेगा जो आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकृत हैं। हादसे के बाद घायलों को नजदीकी पैनल अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा, जहां उन्हें पूरी तरह मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी।
अगर किसी घायल को जिस अस्पताल में ले जाया गया है, वहां विशेषज्ञ या जरूरी संसाधन मौजूद नहीं हैं, तो अस्पताल उसे तुरंत किसी सक्षम अस्पताल में रेफर करेगा। इसके बाद पोर्टल पर मरीज की जानकारी अपडेट करनी होगी। ताकि समय पर इलाज शुरू हो सके। सरकार इस योजना में ट्रॉमा और पॉली-ट्रॉमा उपचार क्षमता वाले और अधिक अस्पतालों को शामिल करने की कोशिश कर रही है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके।
स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। योजना से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर चर्चा के लिए अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। आज शुक्रवार से योजना को पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा।
Tagsस्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवालश्यामबिहारी जायसवालएक्सीडेंटआयुष्मान भारत योजनाHealth Minister Shyam Bihari JaiswalShyam Bihari JaiswalAccidentAyushman Bharat Scheme
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





