छत्तीसगढ़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की प्रेस कांफ्रेंस, दी अहम जानकारी

jantaserishta.com
29 April 2025 6:19 PM IST
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की प्रेस कांफ्रेंस, दी अहम जानकारी
x
वक्फ संशोधन बिल.
रायपुर. वक्फ संशोधन बिल को लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा जनजागरण अभियान चलाएगी. इस अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने प्रेस कांफ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने बताया कि, बीजेपी पूरे प्रदेश में जनजागरण अभियान चलाएगी और मुस्लिम समाज के बीच पहुंचेगी. इसके लिए 1 से 10 मई तक अलग- अलग कार्यक्रम होंगे.
प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बताया, 1 मई को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी की कार्यशाला भी होगी, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सभी मंत्री, सांसद, विधायक शामिल होंगे. बता दें कि यह कार्यशाला पहले 25 अप्रैल को रखी गई थी. पहलगाम में आतंकी हमले के बाद इसे स्थगित किया गया था.
प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा, वक्फ बोर्ड में जो विसंगतियां थी उन्हें दूर करने के लिए इसमें संसोधन किया गया. मुस्लिम समाज को फायदा मिले इसके लिए संसोधन किया गया है. वक्फ संशोधन बिल को लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा जन जागरण अभियान चलाएगी. 1 से 10 मई तक यह अभियान चलेगा. 1 मई को वृहद कार्यशाला का आयोजन किया गया है, जिसमें बुद्धजीवियों के साथ चर्चा होगी.
किरण देव ने कहा, कांग्रेस ने पूरे देश में झूठ परोसने का काम किया. मुस्लिम समाज के लोगों के सामने भ्रम फैलाने की कोशिश की. महिला मोर्चा के नेतृत्व में भी जनजागरण कार्यक्रम होगा, जिसमें केंद्रीय नेता भी शामिल होंगे. मुस्लिम समाज के धर्म नेताओं के सामने अल्प संख्यक मोर्चा संगोष्ठी का आयोजन करेगी. इसमें नए संसोधन बिल के सकारात्मक पहलुओं को बताया जाएगा. बिल की सत्यता को लेकर जनता तक जाएंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story