छत्तीसगढ़
रायपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा, 1 जुलाई को रहेंगे दौरे पर
Nil dhankar
29 Jun 2022 6:08 PM IST

x
रायपुर। UPA के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 1 जुलाई को दोपहर 1 बजे चेन्नई से रायपुर पहुंचेंगे। यशवंत सिन्हा रायपुर के एक होटल में आयोजित कांग्रेस के सांसद और विधायकों की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी मौजूद रहेंगे।
यशवंत सिन्हा रायपुर में पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करेंगे। UPA की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद यशवंत सिन्हा लगातार कांग्रेस शासित और अलायंस वाली राज्यों का दौरा कर रहे हैं। यशवंत सिन्हा आज केरल में कांग्रेस विधायकों की बैठक में शामिल हुए।
Next Story





