छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज रायपुर दौरे पर

Nilmani Pal
1 July 2022 2:49 AM GMT
राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज रायपुर दौरे पर
x

रायपुर। UPA के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज दोपहर 1 बजे चेन्नई से रायपुर पहुंचेंगे और एक निजी होटल में कांग्रेस सांसद और विधायकों की बैठक लेंगे। बैठक में PCC प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक से पहले यशवंत सिन्हा शाम साढ़े बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। यूपीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित होने के बाद यशवंत सिन्हा लगातार कई राज्यों में पहुंचकर NDA में शामिल दलों के सांसद और विधायकों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं।

बता दें कि आगामी राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए कुल 115 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी द्वारा की गई एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने बताया कि चुनावों के लिए 15 जून से शुरू हुई नामांकन की प्रक्रिया 29 जून को समाप्त हो गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने नामांकन को लेकर सभी प्रक्रियाएं वैध तरीके से पूरी की हैं।

Next Story