छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का छत्‍तीसगढ़ी अंदाज में आदिवासी महिलाओं ने किया स्‍वागत

Nil dhankar
15 July 2022 10:28 AM IST
राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का छत्‍तीसगढ़ी अंदाज में आदिवासी महिलाओं ने किया स्‍वागत
x

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज रायपुर पहुंची हैं। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने उनकी अगवानी की। बीजेपी के कई बड़े नेता रायपुर एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए मौजूद थे। बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता भी पहुंचे। इसके साथ भाजपा की कई महिला नेत्री छत्‍तीसगढ़ की पारंपरिक वेषभूषा पहनकर उनके स्‍वागत के लिए एयरपोर्ट पर पहुंची थी। आदिवासी समाज की महिलाओं काफी उत्साह दिखा। एयरपोर्ट से द्रौपदी मुर्मू होटल बेबीलोन इन के लिए निकल गईं।

इससे पहले मुर्मू के स्वागत की तैयारी को लेकर भाजपा के सांसदों और विधायकों की प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक हुई। मुर्मू स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से वीआइपी रोड स्थित एक निजी होटल पहुंचेंगी और विधायकों-सांसदों से मुलाकात करेंगी। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बैठक में मौजूद थे।


Next Story