छत्तीसगढ़

बीजापुर में जनताना सरकार का अध्यक्ष गिरफ्तार

Nil dhankar
8 Jan 2022 4:32 PM IST
बीजापुर में जनताना सरकार का अध्यक्ष गिरफ्तार
x

बीजापुर। जिला पुलिस बल को बड़ी सफलता हाथ लगी है. अपहरण और हत्या की घटना में शामिल जनताना सरकार का अध्यक्ष गिरफ्तार हो गया है. थाना बासागुड़ा और कोबरा 210वीं बटालियन ने संयुक्त कार्रवाई की है. कोरसागुड़ा-आउटपल्ली के जंगलों से गिरफ्तार किया गया है.

दरअसल, जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत थाना बासागुड़ा और कोबरा 210वीं बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में सफलता मिली है. जवानों की टीम कोरसागुड़ा- आउटपल्ली की ओर निकली थी. अभियान के दौरान संयुक्त पार्टी ने 1 नक्कली पुनेम मेंहगा उर्फ बुड़ता को गिरफ्तार किया है. कोरसागुड़ा निवासी है, जो जनताना सरकार का अध्यक्ष है. पुनेम मेंहगा 12 सितंबर 2019 को तर्रेम निवासी रमेश कुंजाम का अपहरण कर लिया था. इसके बाद तर्रेम और सिलगेर के मध्य जंगल में जन अदालत लगाकर रमेश कुंजाम की हत्या कर दी थी.

Next Story