छत्तीसगढ़
बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने कार्यालय में किया ध्वजारोहण
Nil dhankar
15 Aug 2022 1:15 PM IST

x
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस्तर संभागीय मुख्यालय जगदलपुर स्थित बस्तर विकास प्राधिकरण कार्यालय में अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने ध्वजारोहण किया। अध्यक्ष बघेल ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संभागायुक्त श्याम धावड़े, उपायुक्त बीएस सिदार सहित कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Next Story





