छत्तीसगढ़

रजत जयंती वर्ष पर राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति हम सभी के लिए गर्व का विषय : MP बृजमोहन अग्रवाल

Nil dhankar
24 March 2025 4:08 PM IST
रजत जयंती वर्ष पर राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति हम सभी के लिए गर्व का विषय : MP बृजमोहन अग्रवाल
x

रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, माता कौशल्या की पावन धरा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सहृदय स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन! छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर, देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उनके प्रेरणादायक विचार हमें विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में और अधिक ऊर्जा प्रदान करेंगे।

यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि यह वर्ष भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशताब्दी का वर्ष भी है। उनके नेतृत्व में गठित छत्तीसगढ़ राज्य का यह रजत जयंती वर्ष "अटल निर्माण वर्ष" के रूप में मनाया जा रहा है। अटल जी के सपनों का छत्तीसगढ़ सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बने, यही हमारा संकल्प है।

राष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ आगमन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।

Next Story