छत्तीसगढ़

जनजातीय गौरव दिवस समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू का शामिल होना गर्व और सम्मान का क्षण रहा : CM विष्णुदेव साय

Nil dhankar
20 Nov 2025 3:58 PM IST
जनजातीय गौरव दिवस समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू का शामिल होना गर्व और सम्मान का क्षण रहा : CM विष्णुदेव साय
x

अंबिकापुर। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल हुई, जिसे लेकर सीएम साय ने कहा, अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण रहा। राष्ट्रपति महोदया का छत्तीसगढ़ के जनजातीय समाज के प्रति स्नेह, आत्मीयता और संवेदनशीलता ने इस दिन की गरिमा को कई गुना बढ़ा दिया।

राष्ट्रपति द्वारा नक्सल प्रभावित परिवारों से संवाद, जनजातीय नायकों के परिजनों का सम्मान और छत्तीसगढ़ के आदिवासी इतिहास के प्रति उनके भावुक संबोधन ने प्रदेश के हर नागरिक का मन गर्व से भर दिया। उनकी उपस्थिति ने हमारी जनजातीय परंपराओं, संस्कृति तथा विकास के प्रति सरकार के सुशासनात्मक संकल्प को और बुलंद किया है।

हमारी सरकार जनजातीय विकास, वनोपज आधारित आजीविका और नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन के लक्ष्य के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ सरकार जनजातीय समाज के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के प्रति दृढ़संकल्पित है। राष्ट्रपति की सहभागिता जनजातीय सशक्तिकरण एवं हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने की दिशा में ऐतिहासिक पदचिह्न है।



Next Story
null