छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति मुर्मू ने एम्स के 10 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 514 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की

Nil dhankar
25 Oct 2024 1:14 PM IST
राष्ट्रपति मुर्मू ने एम्स के 10 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 514 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की
x

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान रायपुर एम्स के द्वितीय दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा 10 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं 514 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। समारोह को राष्ट्रपति मुर्मू, राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संबोधित किया। तत्पश्चात एम्स रायपुर द्वारा राष्ट्रपति मुर्मू सहित अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मु आज संध्या 5.15 बजे से 6.30 बजे तक पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। वह पुरखौती मुक्तांगन में छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के अंतर्गत दीवाली से पहले 70 लाख हितग्राही महिलाओं को 9वीं किस्त की एक-एक हजार रूपए की राशि रिमोट का बटन दबाकर उनके बैंक खाते में अंतरण करेंगी।

इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य की हितग्राही महिलाओं को प्रति माह एक-एक हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। राज्य में इस योजना के तहत अब तक 8 किस्तों में हितग्राही महिलाओं को 5227 करोड़ रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जा चुका है। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाएं राष्ट्रपति के समक्ष अपने अनुभव भी साझा करेंगी।




Next Story