छत्तीसगढ़

CG News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा

jantaserishta.com
14 Dec 2024 11:01 PM IST
CG News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा
x
रायपुर: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ आएंगी। वो विधानसभा की रजत जयंती वर्ष कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति का यह दौरा अगले साल विधानसभा के बजट सत्र में होगा। प्रदेश के विधायक एक दूसरे के साथ मैच खेलते दिखाई देंगे। विधानसभा में MLA की एंट्री डांसर्स के साथ होगी। यह सब कुछ इस वजह से क्योंकि छत्तीसगढ़ की विधानसभा में अब रजत जयंती साल मनाया जा रहा है।
इस साल के 14 दिसंबर 2024 से लेकर आने वाले 14 दिसंबर साल 2025 तक सिल्वर जुबली ईयर मनाया जाएगा। पहली बार छत्तीसगढ़ की विधानसभा साल 2000 में 14 दिसंबर को ही लगी थी। शनिवार को इन कार्यक्रमों का ऐलान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने किया। अब आने पूरे साल अलग-अलग तरह की गतिविधियां विधानसभा में की जाती रहेंगी।
शनिवार को विधानसभा के 24 सालों के इतिहास पर डॉक्यूमेंट्री और लोगो जारी किया गया। विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने बताया कि, 16 दिसंबर से शुरू हो रहे शीतकालीन अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। अनुपूरक अनुमान की मांगों पर चर्चा अगले दिन 17 दिसंबर को होगी।
20 दिसंबर तक शीत सत्र में चार बैठकें होंगी। पहले दिन राज्यसभा के पूर्व सांसद गोपाल व्यास और अविभाजित मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व विधायक नंदाराम सोरी को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
स्पीकर डॉ रमन सिंह ने बताया कि, सरकार से चार संशोधन विधेयक की सूचनाएं मिली हैं। इसमें छत्तीसगढ़ विधान सभा सदस्य वेतन, भत्ता एवं पेंशन (संशोधन) विधेयक, छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक, छत्तीसगढ़ नगर पालिक अधिनियम 1956 और छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 पेश किए जाएंगे।
इस सत्र के लिए विधायकों से प्रश्नों की कुल 814 सूचनाएं, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव की कुल 140 सूचनाएं, अशासकीय संकल्प की कुल 12 सूचनाएं, शून्यकाल की 12 और 57 याचिकाओं की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story