छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ आगमन, video

Nil dhankar
24 March 2025 11:32 AM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ आगमन, video
x

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज छत्तीसगढ़ आगमन पर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा, महापौर मीनल चौबे, रमेश बैस, सरोज पाण्डे, गौरीशंकर अग्रवाल, शिवरतन शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया।

सीएम साय का पोस्ट - विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन, सेवा और समर्पण की प्रतिमूर्ति, नारीशक्ति की मिसाल माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ आगमन पर, राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।






Next Story