छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगी, जानें किन-किन कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा?

jantaserishta.com
19 Aug 2023 2:23 PM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगी, जानें किन-किन कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा?
x
रायपुर: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 अगस्‍त को पहली बार छत्‍तीसगढ़ के दौरे पा आ रही हैं। राष्‍ट्रपति बनने के बाद मुर्मू का यह पहला छत्‍तीसगढ़ दौरा होगा। अपने इस पहले दौरे में वे यहां दो दिन रहेंगी। इस दौरान रायपुर और बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति मुर्मू इंडियन एयरफोर्स के विशेष विमान से 31 अगस्‍त को सुबह करीब 10 बजे रायपुर पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से राष्‍ट्रपति सीधे राजभवन आएंगी। राष्‍ट्रपति मुर्मू यहां बलौदबाजार रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय ट्रस्‍ट शांति सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। साथ ही वे गुरुघासी दास संग्रहालय का दौरा करेंगी। इस दौरान राज्‍यपाल विश्व भूषण हरिचंदन भी उनके साथ रहेंगेे।राष्‍ट्रपति राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। इस दौरान उनके सम्‍मान में राजभवन में रात्रि भोज का भी आयोजन किया जाएगा।
राष्‍ट्रपति मुर्मू के प्रस्‍तावित दौरा कार्यक्रम के अनुसार अगले दिन 1 सितंबर को वे बिलासपुर जाएंगी। राष्‍ट्रपति रायपुर से हेलीकॉप्‍टर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगी। जहां वे सबसे पहले रतनपुर स्थित महामाया मंदिर में दर्शन करेंगी और उसके बाद बिलासपुर स्थित गुरु घासी दास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दीक्षांत समारोह सुबह 11 बजे से शुरू होगा। वहां सेे रायपुर लौटने के बाद वे अपने विशेष विमान से दिल्‍ली लौट जाएंगी।
विभागों ने शुरू की तैयारी
पीडब्ल्यूडी, बिजली विभाग सहित अन्य विभागों ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। भवन की रंगाई, लिपाई-पुताई के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारी दौरा कर चुके हैं। बिजली विभाग की टीम ने भी आयोजन से संबंधित जानकारी ली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story