छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ पहुंचेगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगें स्वागत
Shantanu Roy
23 March 2025 8:16 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि संघर्ष, संकल्प और सेवा की प्रतिमूर्ति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन हैं और प्रथम आदिवासी राष्ट्रपति के रूप में देश का नेतृत्व कर रही हैं। राष्ट्रपति मुर्मु शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और आदिवासी कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
संघर्ष, संकल्प और सेवा की प्रतिमूर्ति है माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी...
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) March 23, 2025
आज विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी आसीन हैं, प्रथम आदिवासी राष्ट्रपति के रूप में देश का नेतृत्व कर रही हैं। वे शिक्षा, महिला… pic.twitter.com/OxYmwIfkiC
उनका छत्तीसगढ़ आगमन माता कौशल्या की पुण्यभूमि और भगवान श्रीराम के ननिहाल में एक ऐतिहासिक अवसर है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उनकी उपस्थिति प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणादायक होगी और छत्तीसगढ़ के विकास को नई ऊर्जा मिलेगी। छत्तीसगढ़ सरकार और जनता की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का हार्दिक स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया जाएगा।
Tagsराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मुछत्तीसगढ़ दौरामुख्यमंत्री विष्णुदेव सायआदिवासी राष्ट्रपतिमहिला सशक्तिकरणशिक्षाआदिवासी कल्याणछत्तीसगढ़ स्वागतश्रीराम ननिहालमाता कौशल्या भूमिPresident Draupadi MurmuChhattisgarh tourChief Minister Vishnudev SaiTribal PresidentWomen EmpowermentEducationTribal WelfareChhattisgarh WelcomeShri Ram's maternal homeMother Kaushalya's land
Next Story





