छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च आएंगी रायपुर

Nilmani Pal
16 March 2025 8:26 AM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च आएंगी रायपुर
x

रायपुर। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर आएंगी। 24 मार्च को वो छत्तीसगढ़ दौरे पर होंगी। विधानसभा में होने जा रहे खास कार्यक्रम में वो शामिल होंगी। ये कार्यक्रम प्रदेश की स्थापना के रजत जयंती वर्ष को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।

प्रबोधन कार्यक्रम नाम के आयोजन में राष्ट्रपति मुर्मू विधायकों से चर्चा करेंगी। वो सदन को संबोधित करेंगी। वे विधायकों की जिम्मेदारी, लोकतंत्र में विधानसभा की भूमिका, छत्तीसगढ़ की प्रगति और राज्य के विकास को लेकर अपने विचार साझा करेंगी। इस कार्यक्रम में विधायकों को सदन में काम करने को लेकर राष्ट्रपति अपनी ओर से टिप्स देंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू को भारतीय वायुसेना का विशेष विमान लेकर रायपुर आएगा। इस प्लेन को कोई सामान्य पायलट नहीं बल्कि एयरफोर्स के सीनियर पायलट उड़ाते हैं। दिखने में आम विमान की तरह नजर आने वाला प्लेन अंदर से कई तरह की हाई-टेक कम्युनिकेशन सिस्टम से लैस होता है। इस प्लेन का एक हिस्सा राष्ट्रपति के दफ्तर की सुविधाओं से सेटअप होता है। रायपुर एयरपोर्ट पर ये प्लेन लैंड होगा।

Next Story