छत्तीसगढ़
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ प्रवास के अंतिम दिन राजभवन में दी गई ससम्मान बिदाई
Nil dhankar
26 Oct 2024 10:13 AM IST

x
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ के प्रवास के अंतिम दिन राजभवन में उन्हें ससम्मान बिदाई दी गई। राष्ट्रपति मुर्मु को राज्यपाल रमेन डेका द्वारा छत्तीसगढ़ की पहचान,बेल मेटल से निर्मित स्मृति चिन्ह और विश्व प्रसिद्ध कोसा की साड़ी भेंट की गई।
राष्ट्रपति मुर्मु ने भी राष्ट्रपति भवन की काष्ठ से निर्मित प्रतिकृति उन्हें भेंट की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजभवन में मिले आतिथ्य की सराहना की और राज्यपाल रमेन डेका एवं राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी को धन्यवाद दिया। राजभवन परिवार के आग्रह पर राष्ट्रपति मुर्मु एवं राज्यपाल डेका के साथ राजभवन परिवार की सामूहिक फोटोग्राफी भी कराई गई।
Next Story





