छत्तीसगढ़
रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
Nil dhankar
31 Aug 2023 3:34 PM IST

x
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय पहुंचीं है। यहां संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मू संग्रहालय में छत्तीसगढ़ के पुरातात्विक वैभव से रूबरू हुईं और यहां की ऐतिहासिक पृष्टभूमि से जुड़ी पुरातन एवं संग्रहणीय वस्तुओं का अवलोकन किया।
उन्होंने छत्तीसगढ़ और अन्य क्षेत्रों से प्राप्त प्रागैतिहासिक पत्थर के औजारों, प्राचीन मूर्तियों, अभिलेखों, ताम्रपत्रों और सिक्कों का अवलोकन किया और संग्रहालय में रखी गई आदिवासी संस्कृति और आधुनिक शिल्प से संबंधित सामग्रियां के बारे में भी जानकारी ली। इस अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी राष्ट्रपति के साथ संग्रहालय का अवलोकन किया।
Next Story





