छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल हरिचंदन और सीएम भूपेश बघेल बिलासपुर रवाना

Nil dhankar
1 Sept 2023 10:16 AM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल हरिचंदन और सीएम भूपेश बघेल बिलासपुर रवाना
x

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ,राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर रवाना हुए. आज वे बिलासपुर के रतनपुर स्थित महामाया देवी का दर्शन करने के बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दसवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। साढ़े तीन घंटे बिताने के बाद वह रायपुर लौट जाएंगी। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है और चप्पे-चप्पे पर अफसर और जवान तैनात कर दिए गए हैं।

दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक सत्र 2021-22 की कई परीक्षाओं‎ और मेरिट में आने वाले छात्र शामिल होंगे।‎ ऐसे शोधार्थी जो 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2022 के बीच ‎पीएचडी उपाधि के लिए पात्र पाए गए हैं, वे शामिल होंगे। समारोह में 28 ‎शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि और 76 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे। इसमें विश्वविद्यालय पदक, चांसलर पदक और ‎गुरु घासीदास विश्वविद्यालय पदक और दानदाता पदक भी शामिल हैं।‎ 76 में से 72 छात्रों को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक दिया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी स्वर्ण पदक में छात्राओं ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। इस बार 45 छात्राओं को स्वर्ण पदक मिलेंगे।

Next Story