छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में दो नए अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की

jantaserishta.com
12 Aug 2024 5:07 PM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में दो नए अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की
x
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के दो अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्त की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अधिवक्ता बिभू दत्त गुरु और अमितेंद्र किशोर प्रसाद को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति दी।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस नियुक्ति की जानकारी दी और नए न्यायाधीशों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, "राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद संविधान द्वारा दी गई शक्ति का प्रयोग करते हुए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में दो अतिरिक्त न्यायाधीश की नियुक्ति की।" उन्होंने आगे लिखा कि, "अधिवक्ता बिभू दत्त गुरु और अमितेंद्र किशोर प्रसाद को अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं"
मालूम हो कि, दोनों नए जज का नाम बार कोटे से तय किया गया है। सीजेआई ने दोनों जजों की नियुक्ति के लिए राष्ट्रपति से अनुशंसा की थी। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की संख्या 22 (स्थायी- 17 और अतिरिक्त- 5) है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story