छत्तीसगढ़

350 वर्ष पुरानी पांडुलिपि का संरक्षण

jantaserishta.com
11 May 2026 8:11 PM IST
350 वर्ष पुरानी पांडुलिपि का संरक्षण
x
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आह्वान पर ज्ञानभारतम् मिशन के अंतर्गत जिले में प्राचीन एवं दुर्लभ पाण्डुलिपियों के संरक्षण एवं दस्तावेजीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखना है।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले में विभिन्न ऐतिहासिक पाण्डुलिपियों का संग्रहण कर उन्हें ज्ञानभारतम् पोर्टल में दर्ज किया जा रहा है। इसी क्रम में रायपुर जिले के नगर पंचायत खरोरा निवासी 76 वर्षीय पंडित संतोष राव द्वारा संरक्षित दो दुर्लभ पांडुलिपियों को ज्ञानभारतम् पोर्टल में दर्ज किया गया है।
पंडित संतोष राव के पास माता परमेश्वरी से संबंधित देवांग पुराण की दो पांडुलिपियां सुरक्षित हैं। इनमें एक लगभग 350 वर्ष पुरानी भोजपत्र पर लिखित पांडुलिपि है, जिसमें 101 पृष्ठ हैं, वहीं दूसरी लगभग 100 वर्ष पुरानी पांडुलिपि है, जिसमें 151 पृष्ठ शामिल हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पंडित संतोष राव के निवास पहुंची एवं दोनों पांडुलिपियों का अवलोकन करते हुए उनकी फोटो, विवरण ज्ञान भारतम ऐप में अपलोड की। एसडीएम आशुतोष कुमार देवांगन ने पंडित संतोष राव को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
पंडित संतोष राव ने बताया कि उनके पूर्वजों द्वारा इन ग्रंथों को पीढ़ियों से संरक्षित किया गया है। शासन की इस पहल से अब इन पांडुलिपियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। इस अवसर पर तहसीलदार खरोरा चंद्रशेखर मंडई, अतिरिक्त तहसीलदार सूर्यकांत कुंभकार एवं सीएमओ खरोरा ओमप्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story