छत्तीसगढ़

राहुल गांधी को बस्तर लाने की तैयारी, बड़े आंदोलन की होगी शुरुआत

jantaserishta.com
31 Aug 2026 10:14 AM IST
राहुल गांधी को बस्तर लाने की तैयारी, बड़े आंदोलन की होगी शुरुआत
x
जगदलपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ और बस्तर दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बड़ा बयान दिया है। दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में आदिवासी जल, जंगल और जमीन बचाने के लिए सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में जल्द ही राहुल गांधी की मौजूदगी में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
दरअसल, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि जिस तरह से सरकार छत्तीसगढ़ के आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों को लूटने का काम कर रही है और निजी उद्योगपतियों को बेचने का काम कर रही है। इसके विरोध में बस्तर से लेकर सरगुजा तक लगातार आंदोलन चल रहा है।
उन्होंने कहा कि इसको लेकर लोकसभा में नेताप्रतिनिधि राहुल गांधी चिंतित हैं। आने वाले समय में प्रदेश में राहुल गांधी का एक बड़ा कार्यक्रम होगा। उस कार्यक्रम की शुरुआत हम बस्तर से करेंगे। इसको लेकर अभी तैयारी चल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story