छत्तीसगढ़
जल संसाधन विभाग में सजा याफ्ता को ईएनसी बनाने की तैयारी!
jantaserishta.com
7 July 2026 11:49 AM IST

x
जल संसाधन विभाग का मामला
मक्सी का ENC बनने का सपना सपना ही रहेगा या उपकृत होंगे
तीन पदों में रहकर अवैध रूप से दोहन भी कर रहे हैं यानी तीन पदों में एक साथ कार्य कर रहे
मक्सी कुजूर को ईएनसी की नियुक्त करने पर शासन और विभाग को बदनामी सामना करना पड़ेगा
रिश्वत मामले में मक्सी कुजूर को पाँच साल की कड़ी कठोर कारावास की सजा सुनाई गई थी अपील पर बरी हुए थे लेकिन शिकायतकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी याचिका लगाई है जिसकी सुनवाई के बाद फैसला आना बाकी है
रायपुर (जसेरि)। जल संसाधन विभाग के ईएनसी सजा या ता को बनाया जा सकता है वर्तमान ईएनसी शंकर ठाकुर रिटायर्ड हो गए हैं। और उनके स्थान पर प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया। विभाग में वरिष्ठ क्रम के अनुसार इस पद के लिए एक मात्र चीफ इंजीनियर मक्सी कुजूर सबसे आगे चल रहे है। हालांकि वे तीन पदों का अवैध रूप से दोहन भी कर रहे हैं यानी की तीन पदों में एक साथ कार्य कर रहे है। मक्सी को ACB महीने जेल में भी रहे। 2023 में हाईकोर्ट ने अपील स्वीकार की और आरोपों से बरी हुए। रिश्वत मामले में बड़ी मुश्किल से बचे है लेकिन इनकी मुसीबत कम नहीं हो रही है। प्रार्थी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाकर हाईकोर्ट के फैसलों को रद्द करने की माँग की है। अगर फ़ैसला याचिका पक्ष में आता है और याचिका सुनवाई में हाईकोर्ट के फैसलों को रद्द किया जाता है एवं सजा पाँच वर्ष की बरकरार रखी जाती है तब ENC जेसे बड़े पद में बैठे अधिकारी को जेल जाना पड़े शासन की और विभाग की बड़ी बदनाम होंगी और विभाग को बदनामी सामना करना पड़ेगा। भ्रष्ट अधिकारी को इस तरीक़े से तीन-तीन पदों में पदोन्नति देकर भाजपा शासन की जीरो टोरलेस नीति पर सवाल उठ खड़े होंगे। भाजपा शासन में ऊपर नीचे तक इस भ्रष्ट अधिकारी के काले कारनामों की चि_ी खुल चुकी है अब मक्सी का ENC बनने की सपना सपना ही रह जाएगा । सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई होने की खबर आ रही है।
1)विशेष कर्तव्य अधिकारी मंत्रालय 2) मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग रायपुर 3) अतिरिक्त प्रभार मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर पाँच साल की कड़ी कठोर कारावास की सजा के विरुद्ध याचिका करता ने सुप्रीम कोर्ट में स्ष्ट याचिका लगा रखी है जिसका सुप्रीम कोर्ट में याचिका क्रमांक 38024/2026 में है और कभी भी सुनवाई में हाईकोर्ट फैसला बदला जा सकता है।
क्या है मामला...
मक्सी कुजूर को जब एंटी करप्शन, ब्यूरो ने रंगे हाथ पकड़ा था 30/12/ 2014 उस समय पर जल संसाधन विभाग के राजनांदगाँव के कार्यकाल अभियंता थे एंटी करप्शन ब्यूरो ने ट्रैप करके गिर तार किया था। विशेष न्यायालय 26/06/2018 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 धारा 7 तथा धारा 13 (1)(ष्ठ) सहपठित धारा 13 (2) के अंतर्गत दोषी ठहराते 5 - 5 वर्ष की सश्रम कारावास एवं ज़ुर्माने की सजा सुनाई थी, जिसके बाद से प्रार्थी ने उच्च न्यायलय में अपील करने पर बरी हुआ था, उच्च न्यायलय के फैसले के खिलाफ विरोधी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका लगाई हाईकोर्ट के फैसले को रद्द करने के लिए। सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर फैसला आने पर मक्सी कुजूर जेल में पांच वर्ष की सजा में जितने समय जेल में रहे उसको काटकर बची की हुई सजा को पूर्ण करना होगा। सरकार को चाहिए कि एैसे भ्रष्ट अधिकारियों की सेवा कार्यों की समीक्षा करे फिर निर्णय लें। जनता से रिश्ता के पास रिश्वत और सजा की कार्रवाई के सभी दस्तावेज उपलब्ध है।
Tagsजल संसाधन विभागईएनसीईएनसी शंकर ठाकुरशंकर ठाकुरWater Resources DepartmentENCENC Shankar ThakurShankar Thakur
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





